खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में एक हिसंक जानवर ने गांव के तीन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। ग्रामीणों की मानें तो हिंसक जानवर चितकबरे रंग का लकड़बघ्घा है। एक व्यक्ति को स्थानीय तुर्कहां सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में एक हिसंक जानवर का तांडव जारी है। सोमवार को दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति को काटकर घायल कर दिया। घायलों में अहिरौली ग्राम सभा के मोती लाल यादव के सर पर हमला कर लोहूलुहान कर दिया वहीं महिला पूनम सिंह के नाक एवं एक अन्य महिला को काट लिया जिसके बाद मोतीलाल
यादव को सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं दोनों महिलाओं की स्थिति सामान्य है। गांव के तीन लोगों पर जानवर के हमले के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं लोग सतर्क होकर पशुओं सहित स्वयं की रक्षा में लगे हुए हैं।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…