News Addaa WhatsApp Group Join करें

बरवापट्टी: मंदिर के 70 वर्षीय पुजारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आक्रोश, एसपी ने कराया शांत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 13, 2025  |  8:58 PM

113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बरवापट्टी: मंदिर के 70 वर्षीय पुजारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आक्रोश, एसपी ने कराया शांत WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के गोबरहां टोले पर स्थित मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से रेतकर हत्या कर दी गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह होते ही खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। पुलिस ने बगैर पंचनामा शव को पीएम के लिए भेज दिया। जिससे खफा गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हत्यारोपियों का पता लगाने और कठोर सजा देने की मांग करने लगे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के आश्वासन पर भीड़ का ग़ुस्सा शांत हुआ। एहतियातन कई थानों की पुलिस को शांति व्यवस्था के लिए लगाया गया है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के गोबरहां मंदिर के फलहारी बाबा 70 वर्ष की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। आस- पास के गांवों के लोगों को जानकारी होने पर भोर से ही मंदिर पर तांता लग गया। आरोप है कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बिना पंचनामा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और खून के निशान को पानी से धुलवा दिया जिसपर लोगों का ग़ुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा और आक्रोशित हो गये और विरोध शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि पुलिस बाबा का अंतिम दर्शन भी नहीं करने दिया। इसके बाद लोग विरोध में आक्रोशित हो गए।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़ा किए। घटनास्थल पर डांग स्क्वाड एवं फोरेंसिक टीम भी निशान और अन्य सबूत जुटा लिया। सीओ तमकुही राज सहित विशुनपुरा, तुर्कपट्टी, कुबेरस्थान एवं सेवरही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। सुबह अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और हत्यारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया बावजूद लोग शांत नहीं हुए। थोड़ी देर बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा भीड़ से मुखातिब हुए और धैर्य बनाए रखने की अपील की।

कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीम गठित किया गया है और शीघ्र हत्यारोपियो पर कठोर कार्रवाई कर जेल भेजने का आश्वासन दिए तब जाकर लोगों का ग़ुस्सा शांत हुआ और भीड़ मौके से हटी। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking