News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: लगातार हो रही चोरी की घटनाएं, खुलासा तो दूर अंकुश तक नहीं लगा रही पुलिस

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 13, 2022  |  4:07 PM

635 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: लगातार हो रही चोरी की घटनाएं, खुलासा तो दूर अंकुश तक नहीं लगा रही पुलिस

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव में चोरियों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात भी एक घर में घुसकर चोरों ने जेवर सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया।लगातार तीन चोरी की घटना के बाद पुलिस एक भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी। इस तरह बाजार व गांव में हो रही
चोरी की घटनाओं से ग्रामीण खौफजदा हैं।

आपके लिए और..- चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी...

थाना क्षेत्र के वरवारतनपुर गांव के बाजार टोले में राजकुमार गुप्ता के परिवार के लोग खाना खाकर सो गये। राजकुमार गुप्ता ने खड्डा पुलिस को दिये तहरीर में बताया है कि दरवाजे पर जल रहा बल्ब निकला था। सुबह जब घर के लोग जगे तो घर के पीछे के कमरे में रखा वाक्स व लेडिज पर्स आदि बिखरा पड़ा था जिसमें रखा मंगलसूत्र, पायजेब सहित अन्य जेवरात गायब थे‌। घर से ही एंड्रॉयड मोबाइल भी चोरी हो गई है। पर्स में रखा कुछ नकदी भी गायब था। इसी तरह अमेरिका के घर से भी मोबाइल व कुछ नकदी गायब हो गया। पीड़ित गृहस्वामी राजकुमार ने घटना के बाद पीआरबी पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल की जांच की। पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने चोरी की घटना के खुलासे व अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल सहित कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

सेंध काटकर हुई चोरी का अबतक न हो सका खुलासा: बरवारतनपुर के शेख टोले में बीते 6 अगस्त की रात्रि हुई चोरी की घटना का पुलिस अबतक खुलासा नहीं कर सकी है। जबकि इसके पहले सोने चांदी की दुकान चलाने वाले रामचंद्र वर्मा के दुकान में चोरों ने सेंधकाट चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की लगातार हो रही घटना से गांव के लोग काफी भयभीत व खौफजदा हैं।

बाजार के दुकानदार चोरी की घटना को लेकर नाराज, किया अंकुश लगाने की मांग: बाजार के दुकानदार सुरेश मद्धेशिया, संजय कुमार पांडेय, रोशन यादव, शिवकुमार, सुभाष, दयानंद गुप्ता, वीरेन्द्र राव, नसीम सिद्दीकी, पप्पू मद्धेशिया, राजेश कुमार, भोला गोंड, मुनेब गुप्ता शाहिद अंसारी आदि ने लगातार चोरी की हो रही घटना पर नाराज़गी जताते हुए घटना की रोकथाम की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल

कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…

क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश
क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…

हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग
हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…

चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking