News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: कलेक्ट्रेट बार संघ के चुनाव में अरविन्द पाण्डेय 17 मतों से जीत दर्ज कर चुने गए अध्यक्ष

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 23, 2024  |  7:58 PM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कलेक्ट्रेट बार संघ के चुनाव में अरविन्द पाण्डेय 17 मतों से जीत दर्ज कर चुने गए अध्यक्ष
  • द कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन खड्डा का चुनाव संपन्न
  • दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए अरविंद
  • उपाध्यक्ष पद पर मोहन कुशवाहा और महामंत्री अनिल कुमार सिंह निर्विरोध हुए निर्वाचित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर दूसरी बार अरविंद पाण्डेय 17 मतों से चुनाव जीत गए। चुनाव को लेकर पूरे दिन तहसील परिसर में गहमा गहमी बनी रही।

आज की हॉट खबर- अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और...

चुनाव अधिकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन भानुप्रताप पाण्डेय कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव की देखरेख में तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह 11 बजे शुरू हुआ।

इसमें कुल 46 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अरविंद पाण्डेय को 31 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. अनूप मिश्रा को 14 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। एक मत अवैध घोषित हुआ। इस तरह अरविंद पाण्डेय दूसरी बार अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। महामंत्री अनिल कुमार सिंह और उपाध्यक्ष पद पर मोहन कुशवाहा का पूर्व में ही निर्विरोध मनोनयन हो गया था।चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाने के बाद अधिवक्ताओं ने निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित चुनाव अधिकारी को फूलमाला एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय, उपाध्यक्ष मोहन कुशवाहा एवं महामंत्री अनिल सिंह एवं पदाधिकारियों ने अधिवक्ता समाज का आभार जताते हुए कहा कि अधिवक्ता हितों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमियमय मालवीय, पूर्व महामंत्री अवधेश यादव, ज्योतिर्मय मालवीय, अखिलेश पाण्डेय, अजय चौहान, नित्यानंद पाण्डेय, हीरालाल कुशवाहा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking