News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: आमरण अनशन पर बैठी मुसहर महिला, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हो रहा आमरण अनशन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 22, 2022  |  9:50 PM

567 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: आमरण अनशन पर बैठी मुसहर महिला, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हो रहा आमरण अनशन
  • खड्डा थाना क्षेत्र के भेड़ीजंगल के पश्चिम टोला के मुसहर बस्ती का है मामला

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भेड़ीजंगल गांव के पश्चिम टोला (मुसहर बस्ती) निवासी एक मुसहर महिला अपने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार दोपहर बाद आमरण अनशन पर बैठी है। राजस्व विभाग सहित पुलिस विभाग के लोग अनशन पर बैठी महिला को मनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

खड्डा थाना क्षेत्र के भेड़ीजंगल निवासी मुसहर महिला अनिता देवी पत्नी चोकट उर्फ विजय कुमार शुक्रवार की दोपहर बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय पर अनशन पर बैठी है। महिला ने अपने मांग पत्र में बताया है कि मुसहरों को पूर्व एसडीएम व विधायक की उपस्थिति में मौखिक आवासीय पट्टा दिया गया जिस पर हम लोग रह रहे हैं लेकिन अभी तक पट्टा आवंटन नही हुआ। इसके साथ ही गांव के बंजर, सिलिंग भूमि व सरकारी जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा है उसे गरीबों में आवंटन करने सहित सरकारी योजना आवास, पेंशन एवं शौचालय से मुसहर परिवार को आच्छादित करने की मांग की है। हल्का लेखपाल सहित खड्डा पुलिस महिला अनशनकारी को मनाने के प्रयास में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक अनशन जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking