News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: कृमि से मुक्ति के लिये बच्चों को खिलाया गया एलबेंडाजॉल की खुराक 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2022  |  9:53 PM

423 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कृमि से मुक्ति के लिये बच्चों को खिलाया गया एलबेंडाजॉल की खुराक 
  • कृमि से मुक्ति के लिये दिया गया स्लोगन “कृमि से मिले छुटकारा, सेहतमंद हो भविष्य हमारा” l 
  • कृमि मुक्ति दिवस पर सा. स्वास्थ्य केंद्र कसया द्वारा शिविर लगाकर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दिया गया एलबेंड जॉल की दी गयी खुराक l 

कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र की आर. बी. एस. के. टीम चिकित्साधिकारी डॉ. संजय सिंग के नेतृत्व में प्राइमरी विद्यालय पकवाइनार डुमरी में पहुंच कर बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया तथा एलबेण्डाजॉल  दवा विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 1से 5तक के बच्चों को दिया गया l स्वाथ्य परिक्षण के दौरान विद्यालय के 27बच्चियों और 20बच्चों का परिक्षण किया गया जिसमे सभी स्वस्थ पाये गये l इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. संजय सिंग ने बताया कि कोविड -19 का अनुकूल व्यवहार का पालन करतें हुए   1से 19वर्ष के बच्चे व किशोरियों को कृमि नियंत्रण की दवा एलबेण्डाजॉल आंगनवाड़ी व स्कूलों पर निःशुल्क खिलाई जाएगी l

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

सलाह देते हुए डॉ. श्री सिंहै ने आगे बताया कि दवा खिलाने या खाने से पहले और बाद में अपने हाथ साबुन से धोये,1से दो वर्ष के बच्चों को आधी दवा खिलाये,दो से तीन साल के बच्चों को एक गोली खिलाये तथा 3से 19साल के बच्चों को पूरी खिलानी है l जो बच्चे बीमार हो, जिनको खासी, बुखार, सांस फूलना आदि की परेशानी हो उनको ये दवा नही खिलानी है l इस दवा को खाने से दुष्प्रभाव भी हो सकता है, जैसे -जी मिचलाना, उल्टी, पेट में हल्का दर्द व थकान जैसे होने की सम्भावना हो सकती है l इसके अलावा डॉ. सिंह ने लोगो से कहा कि किसी भी चिकित्सकीय सहायता के लिये टोलफ्री नं.104 पर फोन कर लें सकते है l प्रतिकूल घटना में 108नंबर डायल कर ऐम्बुलेंस की मदद लिया जा सकता है l विरेंद्र शर्मा फिजियोथेरेपिस्ट, अमजद अली,अजित यादव, सतीश ओझा आदि स्वास्थ्य कर्मी व विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking