News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: नौतार जंगल के ग्राम प्रधान अंगद यादव पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 21, 2025  |  8:48 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नौतार जंगल के ग्राम प्रधान अंगद यादव पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज WhatsApp
Responsive image
  • आवास का लाभ दूसरे की जगह स्वयं लेने का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के नौतार जंगल गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान पर आवास के पात्र लाभार्थी से घपलेबाजी और कूटरचना के मामले में सचिव की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

विकास खण्ड के नौतार जंगल के ग्राम प्रधान अंगद यादव के ऊपर पात्र लाभार्थी के नाम से आए प्रधानमंत्री आवास को कूटरचना और धोखाधड़ी से अपने भाई की पत्नी को लाभ दे दिए जाने का आरोप लगा। इतना ही नहीं जिओ टैंगिग में खुद लाभार्थी का फोटो बदलकर अपने चहेते का लगा दिया गया जिससे पात्र लाभार्थी आवास योजना से वंचित हो गया। जब मामले की जानकारी गांव के लोगों को हुई उसके बाद आईजीआईएस और शिकायती प्रार्थना पत्र जिले के अधिकारियों सहित साथ बीडीओ विनीत यादव को देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीणों का एक समूह क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय से मिलकर पत्र सौंपा और जांच एवं कार्रवाई की मांग की। विधायक ने इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। शिकायत सही पाए जाने पर बीडीओ ने आवास योजना की तीनों किस्त को वसूली के लिए ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया इसके बाद ग्राम प्रधान ने आवास का पैसा 1 लाख 20 हजार सरकारी खाते में जमा कर दिया। सचिव रामप्रकाश शर्मा से हनुमानगंज पुलिस को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को निर्देशित किया। सचिव रामप्रकाश शर्मा ने हनुमानगंज पुलिस को ग्राम प्रधान के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने का अनुरोध किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान अंगद यादव के विरुद्ध बीएनएस की धारा 406, 417 एवं 420 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हनुमानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय ने बताया नौतार जंगल के ग्राम प्रधान अंगद यादव के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking