Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे
Advertisement

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी व उपचार शिविर का आयोजन।

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Jan 21, 2025, 7:04 PM IST • अब तक 115 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज मे मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पंचायत प्रतिनिधि विजय खेतान द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। शिविर मे कुल 121मरीज देखे गये जिसमे 23 मानसिक रोगियों को सलाह व दवा दिया गया l

जागरूकता गोष्टी को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉo एस बी कुशवाहा , योगिता कुशवाहा नैदानिक मनोवैज्ञानिक,व अमृता कुमारी ने गोष्टी में विभिन्न प्रकार के मानसिक रोग के बारे में विस्तार से बताया गया जैसे याददाश्त की कमी,दिनचर्या को भूल जाना, याददाश्त जाना,भाषा का इस्तेमाल करने में दिक्कत,व्यक्तित्वपरिवर्तन,भटकाव,विघटनकारी या अनुचित व्यवहार,नकारात्मक विचार आना, जिन्दगी में निराशा आना,अनिद्रा,अवसाद,बेहोशी के दौरे आना,चक्कर आना,बुद्धि का कम विकास होना,भेद भाव,पूर्व जन्मों का अभिशाप, सिर में दर्द, माइग्रेन, चिंता, घबराहट, झाड. फूंक, ऊपरी शक्ति का प्रभाव, तनाव प्रबंधन, सुसाइड प्रिवेंशन,शराब गाज़ा,अफीम, ड्रग, धूम्रपान, आदि विषय पर जागरूक किया गया तथा इसके निवारण..आत्म हत्या के विचार आने पर अपनी बात साझा करें तथा मनोवैज्ञानिक एवं मनोचिकित्सक से संपर्क करें,योगा, मेडिटेशन,शारीरिक एक्सरसाइज,टेली मानस हेल्प लाइन नंबर 14416 या 1800 8914416 आदि पर बात करें,बिना किसी झिझक के टीम के सामने आकर इलाज कराने और समाज में व्याप्त भ्रांति को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement

इस दौरान डॉ उमेश चंद यादव,डॉक्टर परवेज आलम,डॉ पंकज गुप्ता,डा गोपाल मद्धेशिया,प्रदीप कुमार मिश्रा, नीरज गुप्ता ,आत्मा सिंह, हेमंत मल्ल ,रवि प्रताप सिंह ,आशुतोष पटेल ,संदीप गौड़ सहित अन्य महिला व पुरुष स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi