News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पंचायत भवन में चोरी के मामले में तीन बैटरी चोर गिरफ्तार, दो बैटरी हुई बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 3, 2025  |  5:06 PM

450 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पंचायत भवन में चोरी के मामले में तीन बैटरी चोर गिरफ्तार, दो बैटरी हुई बरामद WhatsApp
Responsive image
  • पंचायत भवन के दरवाजे का ताला तोड़कर चुराई थी बैटरी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में पंचायत भवन कार्यालय में लगे कंप्यूटर की बैटरी को बीते 29 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। कंप्यूटर सहायक प्रसेनजीत कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों के धरपकड़ में जुटी हुई थी। शुक्रवार को खड्डा पुलिस टीम ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बैटरी बरामद कर दर्ज अभियोग में न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

29 दिसंबर की रात्रि विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के पंचायत भवन में लगे कंप्यूटर की दो बैटरी ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। सुबह जानकारी होने पर पंचायत कंप्यूटर सहायक प्रसेनजीत कुशवाहा ने चोरी हुई बैटरी की जानकारी खंड विकास कार्यालय को देते हुए खड्डा पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस में अभियोग दर्ज कर चोरों को पकड़ने के फिराक में जुटी हुई थी।

शुक्रवार को थानाध्यक्ष अनिल सिंह, उप निरीक्षक रोहित सिंह, कांस्टेबल नवनीत शुक्ला और सिपाही कुमार सानू भेड़ी जंगल गांव के तिराहे से अभियुक्त अमित सिंह उर्फ सीपीयन पुत्र मदन सिंह निवासी विशुनपुरा बुजुर्ग उम्र करीब 19 वर्ष, अनन्त कुमार कुशवाहा पुत्र चन्द्रभान कुशवाहा निवासी विशुनपुरा बुजुर्ग उम्र करीब 19 वर्ष और रोशन भारती पुत्र सुरेन्द्र भारती निवासी छितौनी जंगल थाना खड्डा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे में न्यायालय भेज दिया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी हुई दो बैटरी भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking