News Addaa WhatsApp Group Join करें

मथौली बाजार: दो दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित,उपभोक्ता परेशान

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jan 3, 2025  |  6:51 PM

118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली बाजार: दो दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित,उपभोक्ता परेशान
मथौली बाजार/कुशीनगर। विद्युत उप केन्द्र सोहसा मठिया सप्लाई का बुरा हाल है। विगत दो दिनों से क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिससे इन्वर्टर, मोबाइल चार्ज एवं पानी के मोटर नहीं चल पा रहा है।  जिसको लेकर  ग्रामीणों में आक्रोष है।
उपकेन्द्र से हाटा एवं कसया तहसील के गांवों  के उपभोक्ताओं को शेडयूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति भी नहीं मिल रही है। जिसका खामियाजा करीब  50 गांवों के करीब हजारों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विद्युत उप केन्द्र  में आयी  तकनीकी  फार्ट के चलते गुरुवार  के रात करीब दो बजे से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है। विभागीय अधिकारी इस दुर्व्यवस्था को ठीक कराने का नाम नहीं ले रहे हैं। और यह समस्या उपभोक्ताओं को रूला कर रख दिया है। इस उपकेन्द्र से गड़े़रीपट्टी, बरवापट्टी, मुहम्मदा, बनटोलवा, दुबौली  सहित करीब 50 गांवों व टोले जुड़े हैं। विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है। 
क्षेत्र के पूर्व प्रधान अशोक सिंह, सीटू गुप्ता, प्रधान जमुना सागर सिंह, प्रधान विजय कुशवाहा, आशुतोष मिश्रा, प्रधान  सेवालाल यादव ,सतेन्द्र सिंह उर्फ छोटे बाबू, सोनू मिश्र, कुबेर गुप्ता, रामगोपाल सिंह,  प्रमोद  मिश्रा, सत्यजीत सिंह आदि लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा और लापरवाही के कारण यह समस्या आये दिन देखने को मिल रहा है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुआ है।
 इस सम्बन्ध में उपकेंद्र सोंहसा मठिया में तैनात जेई के मोबाइल पर बार बार फोन करने के बाद भी फोन रिसिव नहीं हुआ।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking