खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार के बाद पुलिस ने उसके अपराधिक इतिहास का पता लगाते हुए न्यायालय भेज दिया है।
थाना के एक गांव से पूर्व में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को खड्डा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश यादव उप निरीक्षक बबलू कुमार थाना सिपाही मनोज कुमार की पुलिस टीम ने आरोपी अभियुक्त महंथ गुप्ता पुत्र पारस गुप्ता निवासी चौधरी टोला खेसरारी थाना कोठीभार जनपद महराजगंज को पूर्व में दर्ज मुकदमे के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
खड्डा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पूर्व में दर्ज कई मुकदमों सहित गैगेस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे आदि की छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…