News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: रूपए के लेन-देन का वायरल वीडियो के मामले में ट्रेनी दरोगा सूर्यनाथ लाइन हाजिर, सीओ करेंगे जांच

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 23, 2025  |  10:55 AM

211 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रूपए के लेन-देन का वायरल वीडियो के मामले में ट्रेनी दरोगा सूर्यनाथ लाइन हाजिर, सीओ करेंगे जांच

खड्डा/कुशीनगर। रिश्वत लेन- देन के मामले में वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने ट्रेनी दरोगा सूर्यनाथ पासवान को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे मामले में सीओ उमेश चन्द्र भट्ट को जांच सौंपी गई है।

आपके लिए और..- पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में...

खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां गांव निवासी असगर अली ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका लड़का गांव के ही लड़की को भगा ले गया था, पुलिस ने लड़के को चार दिन तक थाने में बैठाया गया और 1.50 लाख रुपए दरोगा ने रिश्वत की मांग की। परिजनों की मानें तो 83 हजार 800 रूपए दरोगा को दे दिया गया उसके बाद भी लड़का जेल चला गया। सोमवार को मामले से जुड़े तहरीर भी खड्डा पुलिस को दी गई जिसमें पैसे के लेन-देन का आरोप लगाते हुए पैसा वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर के बाद दरोगा सूर्यनाथ पासवान का पीड़ित के घर जाकर मामले को मैनेज करने करने और लेन-देन से संबंधित एक 6 मिनट 23 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दरोगा द्वारा आधा पैसा खर्च हो जाने और 40 हजार रूपए वापस करने की बात करते दरोगा देखें जा रहें हैं।

पुलिस अधीक्षक ने किया ट्रेनी दरोगा को लाइन हाजिर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो के आधार पर ट्रेनी दरोगा सूर्यनाथ पासवान की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक खड्डा को जांच सौंपी है। कहा है कि न्याय सर्वोपरि है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले खड्डा तहसील क्षेत्र के लेखपालों…

लेखपाल संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर प्रांतीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वाहन पर लगभग 10 वर्षों…

पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में लेने के बाद भी छह मिनट तक चलता रहा वाहन का मूवमेंट
पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में लेने के बाद भी छह मिनट तक चलता रहा वाहन का मूवमेंट

थाने पहुंचने पर ट्रक से गायब मिला ‘सेल्फ’ मालिक ने एसपी से लगाई जांच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking