खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727 पर सालिकपुर से आगे बिहार में जाने वाली सड़क को जंगल में बंद करने के वन विभाग के पत्र व छितौनी युवा व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के सड़क बंद होने का अंदेशा जता दिए गए ज्ञापन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय ने इस तरह के वीटीआर के आदेश को पूर्णतया अव्यवहारिक बताते हुए कहा है कि कई दशकों से चली आ रही सड़क को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर आवाज उठाई जाएगी।
क्या बोले विधायक
शुक्रवार को जनता के पूछे गए सवाल के जवाब में खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार का नया प्रस्ताव पूर्णतया अव्यवहारिक व ज्यादा खर्चीला है। राष्ट्रीय राजमार्ग के सालिकपुर से आगे मदनपुर जंगल में स्थित मदनपुर देवी स्थान होते हुए छपुआ तक जाने वाला मार्ग काफी सुगम व 8.5 किमी की ही दूरी का है जबकि नया प्रस्ताव 19.5 किमी. अधिक दूरी का अव्यवहारिक मार्ग होगा एवं नदी पर एक किमी का नया पुल बनाने पर अधिक व्यय एवं भूमि अधिग्रहण का अड़ंगा भी होगा। कुशीनगर जिले सहित विधानसभा खड्डा की एक बड़ी आबादी राष्ट्रीय राजमार्ग से कट जाएगी। इसके लिए उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ महराज सहित सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण समस्या को मजबूती से रखूंगा और किसी भी कीमत पर सड़क को बंद नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए यदि सड़क पर संघर्ष भी करना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा। हमेशा उत्तर प्रदेश की जनता के साथ हूं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…