News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, कहा- ‘चाहे जान चली जाए पर शादी करूंगी तो इसी से’ पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2022  |  9:42 PM

2,427 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, कहा- ‘चाहे जान चली जाए पर शादी करूंगी तो इसी से’ पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। इश्क वो आग है ग़ालिब जो लगाए न गले और बुझाए न बुझे. जी हां, बात जब प्यार की हो तो प्रेमी-प्रेमिका कुछ भी करने से पीछे नहीं हटते. ऐसा ही एक मामला जिले के पटहरेवा थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई. उसका कहना है कि वह प्रेमी से शादी करना चाहती है. उसने कहा, ‘चाहे जान चली जाए पर शादी करूंगी तो इसी से.’ लेकिन प्रेमी समेत उसके घर वाले ताला डालकर फरार है. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद भी प्रेमिका वहां से हटने को तैयार नहीं हुई.

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

युवती का आरोप है की दो सालों से उसका युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा और प्रेमी शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब शादी से मुकर गया है। प्रेमी के शादी से इंकार के बाद प्रेमिका शुक्रवार सुबह से ही प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई जिसके बाद युवक के परिजनों ने घर में ताला बंद कर फरार हो गए।

मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस भी लड़की को समझाने-बुझाने की कोशिश में लगी रही. हालांकि युवती अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं हुई. युवती का कहना है कि अब चाहे उसकी जान ही क्यों न चली जाए वो यहां से नहीं हटेगी. हालांकि युवती अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं हुई. किसी तरह से युवती को धरने से हटाया गया है.

पुलिस का कहना है की पुलिस मौके पर गई थी। लड़की और आरोपी युवक के परिजनों को थाने बुलाया गया है। दोनों बालिग होने के साथ शादी के लिए तैयार होंगे तो इसके लिए प्रयास किया जाएगा। अन्यथा तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking