News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: एसडीएम ने किया वैक्सीनेशन केंद्रों का तूफानी दौरा, दी हिदायत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 14, 2022  |  8:49 PM

719 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: एसडीएम ने किया वैक्सीनेशन केंद्रों का तूफानी दौरा, दी हिदायत WhatsApp

खड्डा/कुशीनगर। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर खड्डा तहसील प्रशासन काफी चौकन्ना है। एसडीएम उपमा पाण्डेय स्वयं इसकी कमान संभालते हुए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ, खण्ड शिक्षा अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक सहित सीडीपीओ आदि अधिकारियों को ड्यूटी लगा क्षेत्र में वैक्शिनेशन को शत् प्रतिशत कराने पर आमदा हैं। शुक्रवार को एसडीएम भुजौली बुजुर्ग सहित अन्य केन्द्रो का निरीक्षण कर कोविड़ टीकाकरण के लिए शख्त हिदायत देते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

शुक्रवार को एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने भुजौली बुजुर्ग केन्द्र पर आशाओं व आंगनबाड़ियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ग्राम प्रधान व गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों की मदद लेते हुए ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें। जिन लोगों में टिका लगवाने को लेकर भ्रम की स्थिति है वह उसे दूर करें। उन्होंने चेताया कि चुनाव से पहले वैक्सीनेशन शत- प्रतिशत पूर्ण हो जाना चाहिए। एसडीएम ने बताया कि जिन परिवारों के सभी सदस्यों का वैक्सीनेशन पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें राशन डीलर के यहां से राशन भी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वस्थ समाज के लिए टीकाकरण अवश्य कराने की पहल की है। इस दौरान टीकाकरण टीम के साथ राजस्वकर्मी, प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार जायसवाल, कोटेदार सहित आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking