खड्डा। खड्डा थानाक्षेत्र के उधोछपरा गांव निवासी एक महिला ने भुजौली गांव निवासी एक व्यक्ति पर गाली-गलौच करने और विरोध करने पर मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
ग्रामसभा उधोछपरा निवासी शैनेजा खातून पत्नी दुखी ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गोपालगंज (बिहार) निवासी एक व्यक्ति उसके घर आता-जाता है, और वह विदेश भेजने का भी काम करता है। भुजौली बाजार निवासी एक व्यक्ति ने लड़के को विदेश भेजने के लिए पैसा दे दिया, बाद में वह किसी कारणवश विदेश नहीं जा पाया, अब वह उसपर पैसा देने का दबाव बना रहा है और भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहा है, विरोध पर मारपीट पर आमादा है। पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…