News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: नगरपंचायत छितौनी के अधिशासी अधिकारी, जेई और वरिष्ठ लिपिक के विरूद्ध एसडीएम ने किया स्पष्टीकरण जारी, तीन दिनों के भीतर मांगा जबाब

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 15, 2021  |  6:18 PM

870 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: नगरपंचायत छितौनी के अधिशासी अधिकारी, जेई और वरिष्ठ लिपिक के विरूद्ध एसडीएम ने किया स्पष्टीकरण जारी, तीन दिनों के भीतर मांगा जबाब
  • शासकीय कार्यों में रूचि नहीं लेने व विभागीय कार्यों में लापरवाही का है आरोप

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी नगर पंचायत की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने की दृष्टि से खड्डा की एसडीएम/प्रशासक नगर पंचायत छितौनी श्रीमती उपमा पांडेय ने ईओ, जेई व वरिष्ठ लिपिक को समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं होने और विभागीय कार्यो में लापरवाही के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

एसडीएम उपमा पांडेय ने छितौनी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्र को मनमाने तरीके से कार्य करने व उच्चाधिकारियों के आदेशों का उलंघन व शासकीय कार्य में रूचि नहीं लेने को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नोटिस जारी कर तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण तलब किया है। अवर अभियंता राहुल गुप्ता को उच्चाधिकारियों से बगैर सूचना दिए कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने के मामले में नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र गुप्ता को कार्यालय में ससमय उपस्थित नहीं होने और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

इस संबंध में एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय का कहना है कि छितौनी नगरपंचायत में ईओ, जेई व वरिष्ठ लिपिक के विभागीय कार्यों में उदासीनता बरतने, समय से कार्यालय में नहीं आने व उच्चाधिकारियों के आदेशों का समय से अनुपालन न करने से विकास कार्य बाधित हो रहा है। इनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जबाब मांगा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking