रामकोला/कुशीनगर। रामकोला त्रिवेणी शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी है कि वर्तमान पेराई सत्र का किसानों द्वारा 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक के गन्ने की आपूर्ति का भुगतान 1121.65 लाख रुपए किसानों के बैंक खाते में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर तक 3415.96 लाख रुपए का किसानों के गन्ने का भुगतान किया जा चुका है। त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला गन्ना मूल्य भुगतान में जिले में सदैव अग्रणी रही है। उप महाप्रबंधक (गन्ना) दिनेश राय ने गन्ना किसानों से अपील किया है कि चीनी मिल में साफ-सुथरा व जड़ पत्ती रहित स्वस्थ व ताजा गन्ना आपूर्ति करने के साथ ही अपना गन्ना औने- पौने दामों में कोल्हू या क्रेशरों पर आपूर्ति न करें।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…