खड्डा/कुशीनगर। सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में एसडीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय तथा पूर्ति निरीक्षक विद्यानिवास मिश्र ने छात्र/ छात्राओं से मताधिकार के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्हें निर्वाचक नामावली में नाम अंकित कराने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसडीएम उपमा पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करना आवश्यक है। जागरूक मतदाताओं से ही योग्य प्रतिनिधि चुने जाते हैं।कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा कैंप लगाकर छात्र/ छात्राओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के होनहार छात्रों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह में उपजिलाधिकारी ने सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र/ छात्राओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया। कहा कि जीवन में सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने मतदान में महिलाओं की सशक्त भागीदारी पर बल देते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए समस्त नारी शक्ति को जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित एक प्रश्न सेशन तथा मतदाता जागरूकता पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र/ छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राचार्य दीपक मिश्र ने आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ कुशवाहा ने किया। इसी तरह खड्डा खुर्द व मदनपुर सुकरौली में भी एसडीएम ने मतदाता जागरूकता व जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक मतदाता बनने व मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से खण्ड विकास अधिकारी श्याम मुरली मनोहर मिश्र, उप प्राचार्या विभा सिंह, डॉ अजीत शुक्ल, अजीत मद्धेशिया, गौरव त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश कुशवाहा, राघवेंद्र मिश्र, संदीप श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय, उपेश राव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनिल प्रजापति, प्रवक्ता सुमन्त पाण्डेय, कानूनगो लालजी सहित अन्य उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…