News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों द्वारा लक्ष्मीगंज बन्द चीनी को चलवाने को लेकर धरना प्रदर्शन आज पाचवां दिन जारी रहा ।

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 26, 2021  |  9:24 PM

842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों द्वारा लक्ष्मीगंज बन्द चीनी को चलवाने को लेकर धरना प्रदर्शन आज पाचवां दिन जारी रहा । WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हित में तो दावे सिर्फ कागजों में ही करती है लेकिन जमीनी स्तर पर देखा जाय तो सिर्फ जुमले बाजी छोड़कर कुछ नजर नहीं आता है। 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले देश के प्रधानमन्त्री ने जनपद कुशीनगर में कहा कि केंद्र में हमारी सरकार आयेगी तो पडरौना की बन्द चीनी मिल को 100 दिन में चलवा देंगे लेकिन सात साल से ऊपर हो गया जुमलेबाजी किये उनका 100 दिन पूरा नही हुआ। वैसे ही प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने 2017 में एक आदेश जारी किया की गन्ने का भुगतान 14 दिन में किसानों के खाते में पहुँच जायेगा वह भी सिर्फ जुमला ही साबित हो रहा है। उक्त बाते भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने किसानों को लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल गेट पर सम्बोधित करते हुए बताया। आगे श्री सिंह ने कहा की जनपद कुशीनगर की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये हमारे द्वारा 2017 से लगातार माँग किया जा रहा है मगर डबल इंजन की सरकार अपने आँखों पर काला चश्मा लगाकर सिर्फ तमाशाबीन बनी हुयी है। इसी कड़ी में हम अपने दो सूत्रीय माँगों को लेकर आज पाचवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर किसानों के साथ बैठे है। जबतक सरकार लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने और कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के सम्पूर्ण भुगतान की घोषणा नही करती है तो यह अनवरत धरना प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा। इस मौके पर बबलू खान, चेतई प्रसद, चाँदबली, पारस,दिनेश कुमार, कोदई, मोती चंद, जगदीश मिस्त्री,बाबूनन्दन,जीरा यादव,मराछी देवी,लालबच्ची देवी, सुदामी देवी, रामअधार यादव, कमला प्रसाद, जगदीश,रामनरेश,छेदी, गुलाइची देवी के साथ साथ अन्य सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking