News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोर की मौत, पुलिस जांच जारी 

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 25, 2025  |  3:57 PM

181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोर की मौत, पुलिस जांच जारी  WhatsApp
Responsive image
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हथियां में एक 15 वर्षीय किशोर की छत की कुंडी से फंदे लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सोमवार रात्रि की है। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के हथियां गांव निवासी अमरनाथ गोसाईं पुत्र महातम सोमवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव के अन्य साथियों के साथ चंदा आदि इक्ट्ठा करने में जुटा हुआ था, इसी क्रम में दिन में खड्डा बाजार से घर पहुंचा। संदिग्ध अवस्था में रात्रि में कमरे के छत पर लगी कुंडी से फंदे लगाकर लटकता हुआ पाया गया। इसे देख घर वालों के होश उड़ गए और चिख पुकार मच गई। सूचना खड्डा पुलिस को मिली तो पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसमें किसी बाहरी कारण की भूमिका हो सकती है। सोमवार को दोपहर बाद शव घर पहुंचने के बाद परिजन दाह संस्कार की क्रिया में लगे हुए हैं।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking