News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : डीयू और जेएनयू के गोल्ड मेडलिस्ट आदर्श को दिल्ली विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी की उपाधि

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 25, 2025  |  4:47 PM

124 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : डीयू और जेएनयू के गोल्ड मेडलिस्ट आदर्श को दिल्ली विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी की उपाधि
कुशीनगर : डीयू और जेएनयू के गोल्ड मेडलिस्ट  आदर्श को दिल्ली विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी की उपाधि
कुशीनगर (नगर संवाद ) । जनपद के नेबुआराय गंज निवासी श्री मृत्युंजय मिश्र के पुत्र आदर्श मिश्र को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के 101 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेश सिंह की मौजूदगी में डॉ आदर्श मिश्र को विद्यावाचस्पति की उपाधि प्रदान की गई।
  गौरतलब हो कि डॉ आदर्श ने बारहवीं तक की शिक्षा सिसवा बाज़ार चोखराज विद्यालय से प्राप्त की है और उसके पश्चात देश के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। यहाँ 2016 में यह कॉलेज टापर थे। एम.ए. की पढ़ाई इन्होंने देश और दुनिया के नामचीन संस्थानों में से एक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पूरी की। एम.ए. में भी ये जेएनयू टॉपर थे। एम.ए. के दौरान ही इन्होंने यूजीसी जेआरएफ की परीक्षा भी पास की और 2018 में पुनः दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रवेश लिया। उनके शोध का विषय ‘केदारनाथ सिंह के कविताओं में लोकचेतना की अभिव्यक्ति’ है। अब तक डॉ मिश्रा के एक दर्जन से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही साथ देश के कई विश्वविद्यालयों में उनको कविता पाठ के लिए भी आमंत्रित किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके निज़ आवास पर देर रात तक उनके परिजनों को बधाई देने के लिए लोगों का ताता लगा रहा।

आज की हॉट खबर- नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking