News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवती की मृत्यु

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 10, 2025  |  10:55 PM

307 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवती की मृत्यु WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग गांव में घर के अंदर पंखे से फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता का शव लटकता हुआ मिला है। खड्डा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। मौके से तहसीलदार महेश कुमार पहुंचकर पंचनामे की कार्रवाई की है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार में पूनम पत्नी उमेश उम्र 30 वर्ष का सोमवार की देर शाम फंदे से लटकता शव देखकर परिजनों में खलबली मच गई। सूचना पर तहसीलदार महेश कुमार ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और खड्डा पुलिस को पोस्टमार्टम के निर्देश दिए। खड्डा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व घर पर जन्मदिन मनाने को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया था। तहसीलदार महेश कुमार का कहना है कि 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking