News Addaa WhatsApp Group

सपा प्रतिनिधि मंडल ने किया मदनी मस्जिद का निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 11, 2025  |  5:01 PM

76 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सपा प्रतिनिधि मंडल ने किया मदनी मस्जिद का निरीक्षण

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर स्थित मदनी मस्जिद के हिस्से को प्रशासन द्वारा बीते शनिवार को ध्वस्त करने के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बिधान परिषद के नेता लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने किया मदनी मस्जिद का निरीक्षण किया और मस्जिद कमेटी के लोगों से मुलाकात किया।

आज की हॉट खबर- सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध...

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए विधान परिषद नेता विरोधी दल राम बिहारी यादव ने कहा कि प्रशासन और सरकार के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाया । इस सरकार में मा०न्यायलय के आदेशो का अवहेलना किया जा रहा है।एक तरफ साफ शब्दों में न्यायलय द्वारा कहा गया है कि किसी भी धार्मिक स्थल का स्वरूप नहीं बदला जाएगा परंतु यह जुल्मी सरकार कानून को तोड़ने का काम कर रही है ।आप लोग शांति का परिचय दे वर्ना इस सरकार में बेकसुर लोगों के उपर मुकदमा पंजीकृत कर उत्पीड़न किया जा रहा है। मदनी मस्जिद अपने जमीन पर काबिज है इस सरकार में कानून को अपने हाथ में लेकर देश प्रदेश तोड़ने का काम किया जा रहा है।यह प्रतिनिधीमंडल अपना रिपोर्ट पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौपेगा जिसका अवलोकन के बाद कानूनी लडाई लडी जाएगी।इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद बालेश्वर यादव,पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी,पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह,इलियाश अंसारी,परवेज आलम,राम अवध यादव राजेश प्रताप राव, सहित सभी अठारह सदस्य जहां मौजूद रहे।

इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग प्रदेश सचिव बाल कृष्ण मिश्र, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग उपेंद्र यादव,राम परसन सिंह ,रणबिजय उर्फ मोहन,लक्ष्मण सिंह,आदि सपाई और नगरवासी मौजूद रहे।

मदनी मस्जिद प्रकरण मे बुधवार को हाटा मे पहुंचेंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

बीते शनिवार को हाटा नगर स्थित मदनी मस्जिद को अवैध रूप से बनाए गए की शिकायत पर प्रशासन द्वारा तोड़े जाने पर राजनीतिक दलों का भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की जा रही है।उसी क्रम मे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को सांय तीन बजे हाटा पहुंच मस्जिद पक्षकारों से मिलेंगे। उक्त जानकारी हाटा पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने दिया।

संबंधित खबरें
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking