खड्डा/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के खड्डा -नेबुआ मार्ग पर गुरुवार को टैम्पू और बाइक की भीडंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी कोटवां भर्ती कराया गया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया चौरी टोला निवासी श्याम नंद शर्मा 25 वर्ष, शारदा शर्मा 60 वर्ष और अमरदीप शर्मा बाइक से खड्डा बाजार किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे कि नेबुआ-खड्डा मार्ग के शिवदत्त छपरा के समीप टैम्पू से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों के इलाज के लिए एम्बुलेंस को सूचना दी जहां एम्बुलेंस कर्मी अजीत यादव एवं पायलट शिवधर शुक्ला ने उन्हें कोटवां सीएचसी में भर्ती कराया। दुर्घटना में शारदा शर्मा का दायां पैर फैक्चर बताया जा रहा है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…