News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आरक्षण में एसटी की उपेक्षा पर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 8, 2022  |  6:34 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आरक्षण में एसटी की उपेक्षा पर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
  • आरक्षण में एसटी की उपेक्षा पर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री को भेजा है पत्र

कसया/कुशीनगर। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में सभासद, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष एवं नगर निगम के मेयर के लिए जारी आरक्षण सूची में अनुसूचित जनजाति (एसटी) को कहीं सीट न मिलने पर भाजपा के एक नेता ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा है।पत्र को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दिल्ली में इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार व अखिल भारतीय गोंड आदिवसीय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रक सौंपते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में वार्डों के सभासद, पार्षद, नगर पंचायत के अध्यक्ष, नगरपालिका के अध्यक्ष एवं नगर निगम के मेयर पद के लिए अनुसूचित जनजाति को आरक्षण सूची में शामिल नहीं किया गया है।

इसके बाद फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र भेजकर उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति के लोगों को भी आरक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया है। प्रतिनिधिमंडल में हीरालाल गोंड, आद्या लाल गोंड, पिंटू गोंड, केशव गोंड, राजकुमार गोंड और अमरीश कुमार शामिल रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking