News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया गांव से बाहर दो पिजड़ा, 7 दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ से बाहर

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 2, 2021  |  7:00 PM

586 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया गांव से बाहर दो पिजड़ा, 7 दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ से बाहर WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थानाक्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव में ग्रामीणों को तेंदुए का खौप अभी थमा नहीं है। बीते बुधवार की देर रात एक महिला को आक्रमण कर मार डाला था। सात दिन बीत जाने के बाद भी वनविभाग की कोशिश नाकाम हो जा रही है। मंगलवार को रेंजर वीके यादव के नेतृत्व में वनटीम ने सतर्कता व तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के समीप दो पिजड़ा लगाकर कांविग तेज कर दी है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

मदनपुर सुकरौली गांव में तेंदुए के पद्चिन्ह मिलने की सूचना के बाद 7 दिन पूर्व घास काटने गयी गांव की कोईली देवी पत्नी सागर को तेंदुए ने आक्रमण कर मार डाला जिससे उसका शव गन्ने के खेत में मिला। वन विभाग उसी दिन से क्षेत्र के इलाकों में कांविग अभियान चलाकर उसे पकड़ने की कवायद में जुटी हुई है लेकिन पिजड़े में वह नहीं आ सका है। महराजगंज वन विभाग की टीम भी इसको लेकर सतर्क है। डीएफओ कुशीनगर अनिल कुमार श्रीवास्तव भी रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी निर्देश दिए हैं। मंगलवार को रेंजर वीके यादव, रमेश गुप्ता वन दरोगा, लक्ष्मण प्रसाद, इंद्रजीत, राकेश कुमार वन रक्षक सहित नर्वदेश्वर, सिंहासन आदि की टीम ने एक पिजड़ा और लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्यवाही और तेज कर दी है। गांव के दो स्थानों पर दो पिजड़े लगाए गये हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking