News Addaa WhatsApp Group Join करें

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर मे कार्यशाला हुई सम्पन्न, पढ़े पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2021  |  6:08 PM

555 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर मे कार्यशाला हुई सम्पन्न, पढ़े पूरी खबर

कुशीनगर। मंगलवार को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर की एन सी सी यूनिट की तरफ से प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी सरकार की प्रभावकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक ‘नमामि गङ्गे योजना’ के अन्तर्गत 01 नवम्बर को ‘निबन्ध लेखन प्रतियोगिता’ तथा आज दिनाँक 02 नवम्बर को इसी विषय पर लगभग 100 एन सी सी के कैडेटों ने कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में नमामि गङ्गे योजना के महत्व एक विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर तथा प्रज्ञा प्रवाह के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अकादमिक प्रमुख डॉ कौस्तुभ नारायण मिश्र ने इस योजना की विस्तृत रूपरेखा से तथा गंगा के बहाने देश की जलराशियों को पुनर्जीवन देने की प्रधानमन्त्री जी की मंशा से एन सी सी के कैडडों तथा उपस्थित लोगों को अवगत कराया। जल ही जीवन और सभी संसाधनों के संरक्षण का मूलभूत आधार है, इस पर भी डॉ मिश्र ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजनीतिशास्त्र के विभागाध्यक्ष तथा एन सी सी के ए एन ओ डॉ उमाशंकर तिवारी जी ने एन सी सी की देश समाज के निर्माण में भूमिका तथा प्रधानमन्त्री जी की मंशा के अनुरूप नमामि गङ्गे को सफल बनाने का कैडेटों का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ सत्येन्द्र गौतम, डॉ वीणा गुप्ता , शैलेश कुशवाहा, अशोक मद्देशिया, कमलेश गौड़ , घनश्याम, अनुराग एवं लव कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

आपके लिए और..- गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस...

राज पाठक/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking