खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजौली प्रमुख में शुक्रवार को छात्र छात्राओं ने सडक़ सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सड़क मार्ग पर जगह जगह टोलियों में विभक्त होकर आने- जाने वाले बाइक सवार को रोककर हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने आदि के बारे में बताते हुए जागरूक किया। यह अभियान पूरे महीने छुट्टी के बाद संचालित होगा।
कालेज के छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों के पालन तथा उसके महत्व के बारे में बताते हुए प्रधानाचार्य डा. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा की आज भारत वर्ष में सर्वाधिक प्रतिदिन मौत सडक हादसों से हो रहे हैं और इसे केवल सावधानी से रोका जा सकता है। हर व्यक्ति अगर केवल हेलमेट का प्रयोग दोपहिया वाहन पर कर ले तो दुर्घटना का प्रतिशत कम हो जायेगा, दुर्भाग्य से यातायात नियमों का पालन हम सभी केवल चालान के डर से करते है, हमें अपने आदतों में सुधार करते हुए सड़क सुरक्षा को दायित्व बोध के रुप में अपनाना होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संजय पान्डेय, अभिषेक पान्डेय, गिरीजेश मल्ल, निर्भय मिश्र, सत्येन्द्र मिश्र, शिल्पा प्रजापति, दीपिका सिंह, हरगोविंद सिंह, मनीष राय, आशीष सिंह, रामस्वरूप पान्डेय आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…