News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: इस चुनाव में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं- प्रदेश महामंत्री

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 20, 2023  |  6:56 PM

453 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: इस चुनाव में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं- प्रदेश महामंत्री

कप्तानगंज/कुशीनगर। गोरखपुर अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से इस बार के चुनाव में कोई विपक्ष है ही नहीं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है।भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह विगत सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे जो मील का पत्थर साबित होगा।

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने शुक्रवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में गोरखपुर अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के निमित्त आयोजित बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने तन मन और धन से राष्ट्र के विकास को ध्येय मानकर कार्य करता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ चुनाव दर चुनाव विजय पताका फहराते हुए आगे बढ़ रहा है और यह विजय यात्रा गोरखपुर अयोध्या स्नातक चुनाव में भी जारी रहेगा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व गोरखपुर अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सह संयोजक सत्येन्द्र सिन्हा ने वृत्त निवेदन के साथ चुनाव से सम्बन्धित पार्टी की आगामी रणनीति को विस्तार से जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने बैठक की अध्यक्षता व पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, लल्लन मिश्र, नन्द किशोर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल मंटू, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल, ब्लाक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव, महेंद्र पासवान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव लल्लन गोंड, वशिष्ठ राय गुड्डू पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,मदन गोविंद राव, दीपलाल भारती सहित सभी जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारी,चुनाव के संयोजक सह संयोजक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking