News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कार व बाइक की टक्कर में एक घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 25, 2022  |  7:40 PM

941 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कार व बाइक की टक्कर में एक घायल, जिला अस्पताल रेफर

खड्डा/ कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 727 के छितौनी- बगहा सड़क पुल के पास शुक्रवार को एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पनियहवा पुलिस पीकेट टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पर भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने घायल की स्थिति को देखते हुए एक्सरे के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

खड्डा नगर के वार्ड संख्या 6 सिविल लाइन निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र सूर्यदेव सिंह उम्र 42 वर्ष अपनी हीरो बाइक से बिहार जा रहे थे। जैसे ही छितौनी- बगहा रेल पुल और पनियहवा पुलिस पिकेट के बीच पहुंचे की विपरीत दिशा से आ रही यूपी 14 ए एच 5979 होंडा सिटी कार की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार श्री सिंह बुरी तरह जख्मी हो गये।

सूचना मिलने पर पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने मौके पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां भिजवाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर हाथ पैर से गम्भीर घायल नरेंद्र सिंह को एक्सरे के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पीएन गुप्ता ने बताया कि मरीज की हालत खतरे से बाहर है तथा एक्सरे के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है।

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking