खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने सोमवार को विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा वारंटी 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वारण्टीयों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खड्डा पुलिस द्वारा श्रीकान्त पुत्र महावीर साकिन पकडी बृजलाल थाना खड्डा, मनोज पुत्र श्रीकान्त, गोविन्द पुत्र पुरन ग्राम मदनपुर भेड़ीहारी, सुरेन्द्र पुत्र रामप्यारे ग्राम गैनही जंगल, निजामुद्दीन पुत्र वली मुहम्मद ग्राम बरवारतनपुर एवं रामधनी पुत्र जयमल चौधरी साकिन वार्ड संख्या 7 कस्बा खड्डा कुशीनगर को विभिन्न मामलों में न्यायालय ने वांरट जारी किया है। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक जियेलाल कन्नौजिया, उप निरीक्षक साहब लाल यादव सिपाही रामनिवास यादव आदि शामिल रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…