कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा पावानगर क्षेत्र (फाजिलनगर) का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में पावानागर क्षेत्र में पर्यटन विकास हेतु प्रवेश द्वार, सड़क, तालाब के सौंदर्यीकरण के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने फाजिलनगर महोत्सव मनाए जाने के संदर्भ में भी अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने पास अवस्थित नहर की सफाई व राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्टिविटी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रस्ताव बनाएं तथा अवर अभियंता, जूनियर अभियंता व तहसील की टीम मिलकर पैमाइश करें। तालाब के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फाजिलनगर को पानी की गंदगी को साफ करने, वोटिंग व्यवस्था व रेस्टोरेंट को सुचारू रूप से चलाए जाने को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, उप जिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह,ईओ नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेम शंकर गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…