News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मासूम बच्ची के साथ दरीदंगी में रेप एवं पाक्सो एक्ट में दर्ज हुआ केस, आरोपी पुलिस हिरासत में

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 8, 2024  |  10:25 AM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मासूम बच्ची के साथ दरीदंगी में रेप एवं पाक्सो एक्ट में दर्ज हुआ केस, आरोपी पुलिस हिरासत में WhatsApp
Responsive image
  • थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी हैं दुष्कर्म आरोपी
  • पुलिस खंगाल रही इतिहास
  • घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम, सीओ, खड्डा एवं हनुमानगंज पुलिस फोर्स, कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को समझा- बुझाकर कराया शांत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची को एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा मानवता को सर्मसार करने वाली घटना करने के बाद पुलिस ने बच्ची के बयान एवं पिता की तहरीर पर रेप एवं पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस बच्ची के चिकित्सकीय परीक्षण सहित आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची को मछली दिलाने के बहाने गांव से 3 किमी. दूर का रहने वाला कलीमुल्लाह अंसारी 55 वर्ष बाइक पर बैठाकर घर से आधा किलोमीटर दूर नहर के झाड़ियों के बीच ले जाकर जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया, चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बाजार कर गांव लौट रहे लोगों ने किसी तरह उसके चंगुल से मुक्त किया और पकड़कर गांव लाया जहां आक्रोशित लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव सहित आस पास के गांवों के लोग जुट गए। आक्रोशित भीड़ को संभालने में खड्डा, हनुमानगंज पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर मौके पर एसडीएम ऋषभ पुण्डीर एवं सीओ उमेश चन्द्र भट्ट भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में थाने भिजवाया। पुलिस बच्ची एवं उसकी मां को भी थाने ले गई। बच्ची के पिता जितेन्द्र कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कलीमुल्लाह के विरुद्ध दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं बच्ची के चिकित्सकीय जांच सहित अन्य कार्रवाई चल रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking