खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा-पनियहवा रेलवे स्टेशनों के बीच अहिरौली बंधा के समीप तीन दिन पूर्व रेल ट्रैक पर मिली एक युवती के शव का शिनाख्त हो गया है। पुलिस परिजनों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
थानाक्षेत्र के अहिरौली गांव स्थित बंधे के समीप रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक युवती की लाश खड्डा पुलिस ने बरामद की थी और पोस्टमार्टम हाउस में शव को रखवाकर शिनाख्त की कार्रवाई में जुटी थी। तीसरे दिन गुरूवार को उसकी शिनाख्त अमिना खातून पुत्री मुबारक 25 वर्ष निवासी अहिरौली मल्ल टोला के रूप में हुई। पुलिस ने अमिना की मां से जानकारी ली। बताया जा रहा है कि वह फोन पर किसी से बात करने से मना करने से नाराज हुई थी। शिनाख्त की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई पूरी हुई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि ट्रेन से कटी युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…