News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: खेल समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण- एसएचओ रामसहाय

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 29, 2022  |  6:13 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: खेल समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण- एसएचओ रामसहाय WhatsApp
Responsive image
  • तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी स्थित छितौनी इण्टर कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज राम सहाय चौहान ने किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया जिन्हें खूब वाहवाही मिली।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य अतिथि एचएचओ हनुमानगंज रामसहाय चौहान, प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रवक्ता उदय राज शुक्ला ने संयुक्त रूप से गुब्बारा छोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जिसमें 800 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में अमन प्रथम, सतीश द्वितीय, रोहित तृतीय स्थान पर रहे। दूसरे चक्र के 600 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ में अजय प्रथम, नीतीश द्वितीय तथा करन को तीसरा स्थान मिला। वतौर अतिथि अपने सम्बोधन में एचएचओ श्री चौहान ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों से स्वस्थ दिमाग व स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। आजकल के भागदौड़ की जिंदगी में व्यक्ति को बीमारियों ने जकड़ रखा है, खेलों के माध्यम से ही बीमारियों से बचा जा सकता है। वर्तमान समय में खेलों में माध्यम से कई खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में भारत का रोशन किया है। ये बच्चे ही आने वाले कल के भविष्य हैं। कहा की खेल छात्र छात्राओं के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि शुक्रवार एवं शनिवार को क्रिकेट, कबड्डी, खोखो, लंबी दौड़, गायन, नृत्य, जैसी अन्य प्रतियोगिता भी होंगी।

इस अवसर पर क्रीड़ा शिक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, प्रवक्ता पंकज कुमार, परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह, गुलाब चंद, आदर्श तिवारी, नरेंद्र प्रसाद,अम्बरीश सक्सेना, विवेक गुप्ता, विजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking