News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: एसडीएम ने कोटेदार के विरुद्ध दर्ज कराया एफआईआर, दुकान को किया निलंबित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 29, 2022  |  6:22 PM

1,900 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एसडीएम ने कोटेदार के विरुद्ध दर्ज कराया एफआईआर, दुकान को किया निलंबित WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । राशन की कालाबाजारी के मामले में उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ने आरोपित कोटेदार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जहा मुकदमा पंजीकृत कराया है, वही दुकान को भी निलंबित कर दिया है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

बताते चले की बालू खनन माफियाओं के बाद गरीबो के हक पर डाका डालने वाले जिम्मेदार पर उप जिलाधिकारी तमकुहीराज द्वारा हुई कार्रवाई से राशन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। आमजन ने एसडीएम तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव के द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की है मामला दुदही विकास खण्ड के ग्राम बासगाव का बताया जा रहा है।

एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने इस संवाददाता को बताया कि शिकायत मिली थी कि बासगाव के कोटेदार द्वारा गरीबो को वितरण के लिए आये खाद्यान्न की कालाबाजारी की जा रही हैं और खाद्यान्न को पिकप पर लादा जा रहा है, इस शिकायत के मद्देनजर जब मौके पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक व थाना प्रभारी बरवापट्टी को भेजा गया तो शिकायत सही मिला। फिर उक्त पिकप को खाद्यान्न सहित थाने भेजवाया गया और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कोटेदार गिरजा देवी का अनुबन्ध पत्र निरस्त करते हुए उक्त दुकान को नजदीकी दुकान से सम्बद्ध कर दिया गया हैं, साथ ही कोटेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया हैं। एसडीएम तमकुहीराज के कड़े तेवर के बाद भू व बालू खनन माफियाओं के साथ ही अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है तो वही एसडीएम ने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking