खड्डा/कुशीनगर। शुक्रवार को खड्डा इलाके में सायंकाल मौसम में अचानक हुए बदलाव से आकाश में घने बादल छा गये। तेज चक्रवाती हवा के बाद हल्की बारिश के बाद कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों सहित सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
खड्डा क्षेत्र के तमाम इलाकों में चक्रवाती तूफान के जैसे हुए मौसम के बीच आकाश से अचानक बड़े- बड़े आकार के पत्थर गिरने लगे जिससे लोग घरों में डरकर भाग गये। खड्डा, मठियां, चतुरछपरा, हीराछपरा, एकडंगी, नरकूछपरा, बहोरछपरा, भजनछपरा, भुजौली, नवलछपरा, गुलरिहा आदि दर्जनों गांवों में बारिश के साथ बडे आकर के ओले गिरकर जमीन पर बिछ गये। लोगों के घरों में लगाये गये सिमेंटेड अलवेस्टर क्रेक हो गये तो कुछ के तेज गति से ओले गिरने से कटरैन में बड़े- बडे होल हो गये। कई जगह खेतों, छतों और दरवाजों पर बर्फ की चादर सी बिछ गई। हीराछपरा निवासी किसान सुरज कुशवाहा, विजयमल कुशवाहा ने कहा कि ओले गिरने से सब्जी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं जिन किसानों के खेतों में गेंहू की फसल की कटाई नहीं हो पायी है, उनकी फसलों को भी काफी क्षति पहुंची है। ओले आकार में इतने बड़े गिरे की घरों में प्रयोग हुए सिमेन्टेड अलवेस्टरों में होल हो गये व जगह- जगह क्रेक हो गये हैं।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…