News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में ‘लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल’ को चलवाने के लिये मिल-गेट पर किसानों का पिछले 5 वर्षों से जारी अनवरत धरना प्रदर्शन विधानसभा चुनाव/आचार-संहिता /सरकार गठन के बाद पुन: प्रारम्भ

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 29, 2022  |  9:50 PM

748 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में ‘लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल’ को चलवाने के लिये मिल-गेट पर किसानों का पिछले 5 वर्षों से जारी अनवरत धरना प्रदर्शन विधानसभा चुनाव/आचार-संहिता /सरकार गठन के बाद पुन: प्रारम्भ WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने को लेकर कुशीनगर जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह,औरंगजेब भारतीय किसान यूनियन (अ) के नेतृत्व में किसानों का पिछले 5 वर्षों से जारी अनवरत धरना प्रदर्शन विधानसभा चुनाव/ आचार-संहिता / सरकार गठन के बाद 29 अप्रैल 2022 से पुन: प्रारम्भ हो गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

भा.कि.यूनियन के जिलाध्यक्ष- रामचन्द्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी जी से पूछा कि, आखिर ऐसी क्या वजह है कि, आपके और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सार्वजनिक रूप से घोषणा करने और स्थानीय किसानों, मजदूरों, ब्यापारियों और मतदाताओं को विश्वास दिलाने के बावजूद इस बन्द चीनी-मिल को नहीं चलवाया जा रहा है और हम लोगों को आन्दोलन करने पर बाध्य किया जा रहा है।

रामचन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष- श्री जे.पी.नड्डा ने भी चुनाव के समय में लक्ष्मीगंज चीनी मिल प्रांगण से स्थानीय किसानों, मजदूरों, ब्यापारियों और मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए आश्वस्त करते हुए कहा था कि, “जब योगी जी सूबे में कई मिलों को चलवा दिये तो लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल कैसे नही चलेगा तथा इससे पहले मुख्यमन्त्री योगी जी ने भी लखनऊ में सितम्बर 2021 में किसानों से वादा किया था कि, नवम्बर 2021 तक सभी बन्द चीनी मिलों को चलवाया जायेगा परन्तु इन सब के बावजूद ऐसा कौन है जो योगी जी जैसे मुख्यमन्त्री को उनकी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस बन्द चीनी मिल को चलवाने से रोक रहा है। सरकार को बस्तुस्थिति से यहां आकर सभी को अवगत कराना चाहिए जिससे जनता का विश्वास राजनीति व राजनैतिक नेताओं में समाप्त न हो सके। लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये घोषणा नही होना सरकार की नियत में खोट दर्शा रहा है।

जनपद के कप्तानगंज चीनी मिल पर पेराई सत्र 2020-21 और 2021-22 के किसानों के गन्ने का भुगतान जो करोड़ों रुपये बकाया है उसका का सम्पूर्ण भुगतान एक सप्ताह में चीनी मिल द्वारा नही होता है तो ठीक धरने के आठवें दिन इस मुद्दे को धरना प्रदर्शन में शामिल कर दिया जाएगा।

अन्त में जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने सरकार को चेताया है कि, यदि तत्काल इस मिल को चलवाने के लिये घोषणा नही हुआ तो किसान, मजदूर, ब्यापारी और मतदाता नेताओं के झूठ का पर्दाफाश करते हुए सरकार की नीव को हिलाने में कोई कोर कसर नही छोडेगें और यह अनवरत धरना प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा। इस मौके पर कृष्ण गोपाल चौधरी,चेतई प्रसाद, चाँदबली,रामऔतार,शाहिल अंसारी, दीपक गौतम,राजू मौर्या, छोटेलाल विश्वकर्मा, सुरेन्द्र कुशवाहा के साथ साथ अन्य किसान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking