News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का उत्तरी पटरी टूटा, अफसरों के हाथ पांव फूले

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 2, 2024  |  4:44 PM

203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का उत्तरी पटरी टूटा, अफसरों के हाथ पांव फूले WhatsApp
Responsive image
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, सिंचाई विभाग के एसडीओ एवं अभियंताओं को लगाई फटकार
  • तहसीलदार की देखरेख में बोरे में मिट्टियां और सिल्ट डालकर चल रही है युद्ध स्तर पर पटरी भरने का कार्य

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गैनही जंगल के सामने झुलनीपुर (नेपाल बार्डर) से पडरौना आने-जाने वाली मुख्य सड़क लगभग 25 से 30 मीटर गहराई में टूटकर ध्वस्त हो गई है। यह देख आस पास के गांवों के लोग भयभीत हो गए। मौके पर इसे देखने भारी भीड़ जुट गई। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और सिंचाई महराजगंज के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। तहसीलदार खड्डा की देखरेख में नहर की पटरी को भरने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

गण्डक नदी क्षेत्र में बाढ़ के कारण जल अधिग्रहण क्षेत्र में पानी का दबाव छितौनी तटबंध पर लगातार बना हुआ है। गैनहीं गांव के पास बंधे से सटे गैनहीं ड्रेन में अत्यधिक पानी के दबाव से नहरी की पटरी में रिसाव के चलते दबाव बना और ड्रेन का पानी नहर की लगभग 25 से 30 मीटर तक गहराई में भर भराकर टूट गई जिससे नहर बन्द होने से पानी नहीं चलने के बावजूद भी नहर में पानी की धारा लगातार गिर रही है।

मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर का हिस्सा महराजगंज जिले में होने के कारण महराजगंज सिंचाई विभाग के एसडीओ बीके वर्मा, अवर अभियंता इमरान आलम सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद होकर बांस, झाड़ियों सहित पेड़ की टहनियों आदि डालकर मिट्टी को बोरे में भरकर पटरी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं सूचना मिलते ही विधायक विवेकानंद पाण्डेय मौके पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के अफसरों की जमकर क्लास लगाई और इसे विभाग की लापरवाही बताया। विधायक ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर हो और हर हाल में जल्दी से जल्दी आवागमन बहाल किया जाय। तहसीलदार महेश कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में तेजी लाने और ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी से टूटे हुए भाग की मरम्मत कराने में जुटे हुए हैं।

इस दौरान भाजपा नेता आनंद सिंह, प्रभुनाथ मद्धेशिया, जय प्रकाश सिंह, हिमांशु मिश्रा, निक्कू केशरी, दिग्विजय, अजीत सिंह, अंबर पाण्डेय फरियाद अली, शिव डालमिया , संजय यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking