खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दिन डूबते ही अंधेरे में ट्रैक्टर के सामान चोरी करते हुए स्वामी ने पकड़कर थाने को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर छानबीन में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बंजारी पट्टी गांव निवासी एक ट्रैक्टर वाहन स्वामी के सूनसान जगह पर रखे ट्रैक्टर का कल्टीवेटर को जोड़कर फरार होने की फिराक में था कि किसी की नजर पड़ गई और शोर मचाया तो आस- पास के लोगों की भीड़ जुट गई और भीड़ ने उसे वाहन सहित पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने वाहन के साथ आरोपित व्यक्ति को थाने ले आए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…