News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर: सौतेली मां को जमीनी विवाद में पुत्र ने मारी गोली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 1, 2024  |  6:55 PM

234 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: सौतेली मां को जमीनी विवाद में पुत्र ने मारी गोली WhatsApp
Responsive image
  • मां की हालत स्थिर, पुत्र दोस्त के साथ फरार

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में एक गांव में चल रहे जमीनी विवाद में सौतेली मां को उसके पुत्र ने दोस्त को साथ लेकर गोली मारी है,मां की हालत स्थिर है,जिसका उपचार जिला मुख्यालय पर हो रहा है। वही आरोपी पुत्र दोस्त के साथ फरार हो गया है। स्थानीय पुलिस का दावा है की जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

जानिए क्या हैं मामला ?

जमीनी विवाद में एक युवक ने अपनी सौतेली मां पर दनादन तीन फायर झोंक दिया जिसमे महिला को दो गोली लगी है।घटना को अंजाम देने के बाद युवक और उसका साथी मौके से फरार हो गए।गोली लगने से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी, बेटी के शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी एव घायल महिला को 108 नंबर एंबुलेस से सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया। जहा डॉक्टरों ने गोली निकालने के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहा उसका इलाज चल रहा है।

पटहेरवा थाना क्षेत्र के फजिलनगर के वार्ड नंबर 6 निवासी रविंद्र सिंह की दो शादियां हुई है जिसमे पहली पत्नी से एक लड़का विशाल सिंह है जिसकी शादी हो गई है। वही दूसरी पत्नी सुमित्रा देवी से एक पुत्र तथा दो पुत्रियां है। रविंद्र सिंह की 10 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पहली पत्नी के लड़के विशाल सिंह और सुमित्रा देवी में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। विशाल ने अपने साथियों के साथ खाने पीने के बाद छत के रास्ते से अपने सौतेली मां सुमित्रा देवी के घर में घुसकर दनादन फायर करना शुरू कर दिया जिसमे सुमित्रा देवी को एक गोली चेहरे और गले को छूती हुई उपर निकल गई तो वही दूसरी गोली उनके जघें में जा लगी । गोली मारने के बाद विशाल सिंह और उसका साथी मौके से फरार हो गया। जबकि गोली से घायल सुमित्रा देवी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

बोले चौकी प्रभारी रविभूषण

इस विषय में चौकी प्रभारी फाजिलनगर रविभूषण सिंह ने इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए बताया की पुलिस टीम आरोपी के गिरफ्तारी के लिए अपनी जाल बिछाई हुई है,जल्द ही आरोपी पुलिस के शिंकजे में होगा। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking