News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुबेरस्थान: कबाड़ व्यवसायी कि घर के बगल खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 10, 2024  |  2:46 PM

129 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुबेरस्थान: कबाड़ व्यवसायी कि घर के बगल खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

कुबेरस्थान/कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम परसौनी खुर्द नंबर 2 के निवासी एक कबाड़ व्यवसायी का शव शनिवार प्रातः उसके घर के ठीक सटे दक्षिण तरफ मक्के के खेत में मिला जब सुबह लगभग 8:15 पर मृतक का पुत्र उधर गया ।खबर मिलते ही थाना कुबेर स्थान थाना तुर्कपट्टी, थाना रविंद्र नगर एसएचओ सहित एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह ,सीओ सदर अविनाश प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले के पर्दाफाश में लगे हुए हैं।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मृतक रामअशीष मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय भागवत मद्धेशिया पेशे से कबाड़ व्यवसायी था। नशे के आदत के कारण अक्सर घर में विवाद करता रहता था। शुक्रवार की रात भोजन कर टहलने निकला उसके बाद रात में घर वापस नहीं आया। शनिवार सुबह लगभग 8.15 पर जब मृतक रामअशीष का एकलौता पुत्र प्रिंस घर से सटे दक्षिण मक्के के खेत के तरफ तो वहां मृतक रामअशीष का शव मिला, तत्काल स्वजनों को खबर किया। मृतक का जीवन यापन का एकमात्र सहारा कबाड़ खरीदारी था। उसके नीचे चार पुत्रियां ,और एकलौता पुत्र प्रिंस है। मृतक की पत्नी सुशीला देवी का रो-रो के बुरा हाल हुआ है ।मृतक के सर में चोटें हैं। दाहिने कान से खून टपक रहा था गले पर भी कुछ निशान पड़े हैं।

समाचार लिखने तक मौके पर एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह सीओ सदर अविनाश कुमार सिंह सहित थाना कुबेर स्थान, थाना तुर्कपट्टी, थाना रविंद्र नगर की पुलिस मामले के पर्दाफाश करने में लगी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking