News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चाक चौबन्द होगी पुलिस की सुरक्षा,कैमरे से होगी निगरानी….दिपावली पर हुडदंगियों की नही होगी खैर- संतोष कुमार मिश्र,एसपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 30, 2024  |  7:59 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चाक चौबन्द होगी पुलिस की सुरक्षा,कैमरे से होगी निगरानी….दिपावली पर हुडदंगियों की नही होगी खैर- संतोष कुमार मिश्र,एसपी

कुशीनगर । दीपावली पर के दिन और रात के बीच आतिशबाजी में हुड़दंग करने वाले संभल जाएं। दीपावली ,भैया दूज छठ पर्व के दिन इस त्यौहार मौक पर खुशी में खलल डालने की कोशिश की तो हवालात में त्योहार मनाना पड़ेगा। कुशीनगर जनपद में चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी और पीएसी के जवानो साथ कोने-कोने पर नजर रखेंगे।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

पियक्कड़ों और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्योहार के पूर्व संध्या पर सभी थाने की पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और उत्साहपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने का संदेश दिया।

कैमरों से होगी निगरानी

पुलिस कंट्रोल रूम और सीसीसी कैमरों से शहर समेत पूरे जनपद के अलग-अलग कस्बे नगर और देहात के आलावे चौक चौराहों की निगरानी करेगा। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी। बाइक से पुलिसकर्मी गलियों में गश्त लगाएगी। डायल 112 की टीम को भी अलर्ट रहने का निर्देश दे दिया गया है,सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने को कहा गया है।

उक्त बाते पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में कहते हुए बताया कि जनपद के सभी पुलिस और थानेदारों को भी गश्ती पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। सभी थाने के प्रभारी प्रत्येक घंटा कंट्रोल रूम को खैरियत प्रतिवेदन भेजते रहेंगे।

रात्रि में घूमने वालों पर रहेगी नजर

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे दिन और रात दोनों समय जगह बदल कर वाहनों की जांच कराएं। इसे अभियान के रूप में चलाया जाए। रात में घूमने वाले संदिग्ध लोगों को रोक कर पूछताछ की जाए। दीपावली से पहले अधिसंख्य लोग मकान व घर बंद कर पैतृक गांव चले जाते हैं। चोर गिरोह की निगाह बंद मकानों पर रहती है। ऐसे में रात्रि गश्ती में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। पिछले वर्ष जिन मोहल्लों में ज्यादा चोरियां हुई थीं, वहां रात्रि पाली में पुलिस की तैनाती करने को कहा गया है।

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपावली भैया दूज छठ पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आम लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। थानेदारों को लगातार गश्त लगाने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित खबरें
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास

तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर…

छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत

हाटा/कुशीनगर ।कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी…

3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking