News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : पोलियों जागरूकता के लिये, निकली स्कूली बच्चों की रैली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 7, 2024  |  7:50 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पोलियों जागरूकता के लिये, निकली स्कूली बच्चों की रैली
पड़रौना/कुशीनगर। शनिवार को 10 बजे जनपद मुख्यालय रविंद्रनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय से स्कूली बच्चों की पोलियों जागरूकता रैली को मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ सुरेश पटारिया एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस.एन.त्रिपाठी तथा बीएसए रामजियावन मौर्या द्वारा सयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूली बच्चें पोलियों जागरूकता रैली में दो बूँद हर बार,पोलियों पर जीत रहे बरकरार का नारा लगाते हुये चल रहे थे। यह रैली प्राथमिक विद्यालय से होते हुये जिला न्यायालय के आगे से होकर पुनः वापस स्कूल पर आकर समाप्त हो गयीं। जागरूकता को सम्बोधित करते हुये सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि पोलियो का अभियान 8 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि जीरो से पाँच वर्ष के बच्चों को अधिक से अधिक अपने आस पास बने पोलियों बूथ पर लाकर पोलियों का दो बूँद अवश्य पिलाये ताकि आपके बच्चें पोलियो जैसी बीमारी से बच सके। प्रयास ऐसा हो कि कोई बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रह जाये।
इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार सिंह,यूनिसेफ के जिला समन्वयक शहनाज,डब्लूएचओ से विनयशंकर गुप्ता,जिला कोल्ड चेन मैनेजर सत्यप्रकाश दुबे,एआरओ विनोद शाह सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनपद में लगभग 6 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य-डॉ एस.एन.त्रिपाठी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस एन त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में 8 दिसम्बर से शुरू होने वाले पोलियो अभियान में पोलियों खुराक से जीरो से पाँच वर्ष के लगभग 6 लाख बच्चों को आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिये जनपद में 8 दिसम्बर रविवार को पोलियो की खुराक पिलाने के लिये एक हाजर पाँच सौ बावन बूथ बनाये गये है। उन्होंने ने बताया कि 9 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक जनपद में एक हजार तिरपन टीमें घर घर जाकर पोलियों की खुराक से छूटे बच्चों को पोलियो पिलायेगी। 16 दिसम्बर को बी टीम द्वारा पुनः घर घर जाकर छूटे हुये बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेगी। पोलियो अभियान की मॉनिटरिंग के लिये जनपद में तीन सौ चौबीस पर्यवेक्षक लगाये गये है।
चौवन ट्रांजिट एवं पच्चीस मोबाइल टीम का गठन किया गया है। उन्होंने पोलियों अभियान की सफलता के लिये जनमानस से अपील किया है।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking