कुशीनगर । हत्या के मामले में वांछित चल रहा बीस हजार रुपये का ईनामिया गैर जनपदीय अभियुक्त को स्वाट टीम औऱ कसया पुलिस ने अपने संयुक्त अभियान में दबोचने में सफल हुई है।
बता दे, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कसया पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 620/2020 धारा 147/302/506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गुड्डु सिह उर्फ गुड्डु चौधरी पुत्र राजेन्द्र चौधरी सा0 श्रीनगर टोला मोहन थाना कोठीभार जनपद महराजगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।
स्मरण हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पूर्व में उक्त वांछित पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह टीम की गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक कसया अखिलेश कुमार सिंह ,उ0नि0 अमित शर्मा प्रभारी स्वाट टीम ,का0 शेरबहादुर सिह ,का0 विकास यादव,हे0का0 मुबारक स्वाट टीम ,हे0का0 अशोक कुमार सिहं स्वाट टीम ,का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम ,का0 रणजीत यादव स्वाट टीम ,का0 सचिन कुमार स्वाट टीम,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर की कामयाबी हासिल करने में सराहनीय प्रयास रहा।
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…
आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…