News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अपर जिला जज/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने किया वन स्टॉप सेन्टर सखी का निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 16, 2024  |  5:07 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपर जिला जज/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने किया वन स्टॉप सेन्टर सखी का निरीक्षण

कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में आज बुधवार को अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा वन स्टॉप सेन्टर सखी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहाँ की व्यवस्था, साफ-सफाई, खान-पान, पेयजल की व्यवस्था सबकुछ सही-सही पाया गया।निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की खामी नहीं पायी गयी।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

निरीक्षण में रीता यादव सेन्टर मैनेजर, चन्दा सिंह पैरामेडिकल नर्स, पुष्पा राय महिला चौकी इंचार्ज, विनय कुमार शर्मा संरक्षण अधिकारी, ओमप्रकाश यादव वरिष्ठ सहायक जिला प्रोवेशन कार्यालय, सरिता भारती महिला होमगार्ड व श्रीमती शीला उपस्थित मिलीं। अपर जिला जज / सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने स्थायी लोक अदालत की सदस्य गीता त्रिपाठी के साथ वन स्टॉप सेन्टर के बैरक का मुआयान किया गया, जिसमें एक लड़की पायी गयी जो दिल्ली पुलिस द्वारा निरीक्षण के ठीक पहले पहुँचा कर गयी थी। श्री त्रिपाठी ने लड़की से बात की उसके बारे में जाना। लड़की ने बताया कि वह लगभग 8 माह पूर्व अपनी माँ से मिलने दिल्ली चली गयी थी, उसकी माँ नहीं मिली। वह आज यहाँ दिल्ली पुलिस द्वारा लायी गयी है।

वन स्टॉप की सेन्टर मैनेजर रीता यादव द्वारा बताया गया कि उसका घर थाना तरयासुजान के अन्तर्गत आता है, उसके परिजनों से बात करने की कोशिश की जा रही है, शाम तक उसके परिजन आकर उसको ले जायेगे। निरीक्षण के दौरान कार्यालय लिपिक प्रदीप कुमार झा व डाटा इन्ट्री ऑपरेटर विजय कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking