News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हीट वेव / लू से बचने हेतु एडवाइजरी जारी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 21, 2024  |  5:37 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हीट वेव / लू से बचने हेतु एडवाइजरी जारी
  • जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनपदवासियों से हीटवेव व लू से बचने की अपील
  • लू प्रकोप व गर्म हवा से बचे लोग, बचाव और उपाय को अपनाए- अपर जिलाधिकारी

कुशीनगर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष/ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि ग्रीष्म कालीन ऋतु प्रारम्भ हो रही है। उक्त ग्रीष्म कालीन ऋतु/हीट वेव/लू के प्रभाव को निस्रांकित उपायों/दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये कम किया जा सकता है। तदनुसार दिशा-निर्देश निर्गत किये जाते हैं:-

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

पर्याप्त मात्रा में पानी / तरल पदार्थ जैसे छाछ, नीबू का पानी, आम का पना का उपयोग करें। हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहने एवं सर को ढकें एवं कड़ी धूप से बचे। लू से प्रभावित व्यक्तियों को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोछे अथवा नहलाएं तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें। लू लगने के लक्षणों को पहचाने, यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, तेज पसीना और झटका जैसा महसूस हो, चक्कर आए तो तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष तौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सूर्य के ताप से बचने हेतु बाहर जाने से बचे एवं कड़ी मेहनत से बचे। यात्रा करते समय पानी हमेशा अपने साथ रखे।
निर्जलीकरण से बचने के लिए ओ०आर० एस० का प्रयोग करें। स्थानीय मौसम के पुर्वानुमान को सुने और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहे। बच्चों व पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़े। जहाँ तक सम्भव हो घर में ही रहे और सूर्य के सम्पर्क से बचे। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहाँ तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर ही रहे। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थ खाने से बचे। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण ले। जानवरों को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं। पानी को अनावश्यक बर्बाद न होने दें। अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिये पानी की व्यवस्था करें।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नंबर 102 और 108
अग्निकांड या अन्य आपदा से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराने हेतु जारी नंबर जारी नंबर 05564 240590 तथा 1077

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking