News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: शिकायतों के बाद एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने शांपिग कांप्लेक्स की जांच की, निर्माण कार्य रोका

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 28, 2021  |  6:09 PM

1,275 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: शिकायतों के बाद एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने शांपिग कांप्लेक्स की जांच की, निर्माण कार्य रोका WhatsApp
Responsive image
  • नगर पंचायत द्वारा बनवाया जा रहा था शापिग कांप्लेक्स
  • सभासदो की चेतावनी-7 दिसम्बर को करेंगे सुबाष चौक पर धरना प्रदर्शन

खड्डा/कुशीनगर। एसडीएम खड्डा उपमा पाण्डेय के आदेश पर रविवार को नगरपंचायत खड्डा द्वारा बनाए जा रहे शांपिग कांप्लेक्स का नायब तहसीलदार व राजस्व टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर भवन निर्माण के काम को रोककर जांच शुरु कर दी है। नगर पंचायत के पुराने भवन को तोड़कर नगर प्रशासन द्वारा कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है जिसपर सभासदों ने तमाम अनियमितताओं का आरोप लगा जांच की मांग एसडीएम से की थी।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा नगरपंचायत के पुराने कार्यालय भवन को हटाकर उस स्थान पर शापिंग कांप्लेक्स के चल रहे निर्माण कार्य को मानक के विपरीत बताते हुए सभासदो ने कुछ माह पुर्व विरोध जताया था इसके बाद कार्य रोक दिया गया था। इसी बीच कार्य पुनः शुरू हुआ तो सभासदो ने एतराज जताया व एसडीएम उपमा पाण्डेय को शिकायती पत्र सौंपा। एसडीएम के आदेश पर रविवार को नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा मौके पर पहुँचकर चल रहे निर्माण कार्य को रोकवा दिया है।नगरपंचायत के सदस्यों ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अनियमितता के आरोप लगाए थे। नगरपंचायत के सभासद इन्दु देवी, पशुपति नाथ, गजेन्द्र यादव, अमृता गुप्ता, भगवती शरण पांडेय, महादेव चौधरी, विनोद यादव, गायत्री देवी, अनिल गुप्ता ने सांसद विजय दूबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी सहित मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, कमिश्नर, डीएम, एसपी आदि को भेजे पत्र में कहा है की जांच में 5 बिन्दुओं में दोषी पाए जाने के बाद भी दोषियों पर कार्यवाई नहीं हो रही है। सभासदो ने चेतावनी दिया है की एक सप्ताह के अन्दर कार्यवाई नहीं हुई तो आगामी 7 दिसम्बर से खड्डा के सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन शुरु करेंगे।Kushinagar: Under the My Family-BJP Family Membership Campaign, BJP workers went door-to-door at 3002 booths and made people members of the party by missed calls!

क्या कहते हैं नायब तहसीलदार-

“नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा ने बताया की नगरपंचायत में हुई अनियमितता की शिकायत के क्रम में रविवार को निर्माण कार्य रुकवाकर सभी संबंधित लोगों को कागजात के साथ बुलाया गया है। जांचोपरांत एसडीएम को रिपोर्ट दी जाएगी।”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking