News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रदेश उपाध्यक्ष के बेटे देवांश रोलयाना नौसेना में बने लेफ्टिनेंट, अभा पत्रकार सुरक्षा समिति ने दी बधाइयां

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 28, 2021  |  6:47 PM

1,319 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रदेश उपाध्यक्ष के बेटे देवांश रोलयाना नौसेना में बने लेफ्टिनेंट, अभा पत्रकार सुरक्षा समिति ने दी बधाइयां

कसया/कुशीनगर। चौधरी विजय आर्य पत्रकार अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पुत्र देवांश रोलयाना नौसेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। केरल के कन्नूर जनपद में स्थित भारतीय नौसेना अकादमी द्वारा वर्ष 2021 की पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी इस आयोजन की मुख्य अतिथि रहीं। भव्य पासिंग आउट परेड में कैडेटस द्वारा भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल ए के चावला के साथ मुख्यअतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। नौसैनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में भारतीय वायुसेना एवं भारतीय सेना के अधिकारियों की उपस्थिति रही। मेकेनिकल इंजीनियर देवांश के दादा भी रक्षा मंत्रालय में प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी थे।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

देवांश के नौसेना में लेफ्टिनेंट बनने पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवड़िया, प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष कुशीनगर हृदया नन्द शर्मा, तहसील अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, संरक्षक ओमप्रकाश जायसवाल, महामन्त्री अशोक दत्त पण्डेय, उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मनीष कुमार यादव, सचिव पप्पू राजभर, सचिव संदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्यामबदन प्रसाद, संयुक्त मंत्री विवेकानंद सिंह, सूचना मंत्री – रजनीश शुक्ला, संगठन मंत्री धीरज श्रीवास्तव, कार्यकारणी सदस्य रवि कुमार त्रिपाठी, कार्यकारणी सदस्य राजू मद्धेशिया के अलावे जिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश मिश्रा, आदित्य कुमार शाही, मण्डल अध्यक्ष फरेंदर पाण्डेय, जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार राव, टुनटुन मिश्रा, जिलमहासचिव आद्या सिंह, जिलाकोषाध्यक्ष असफाक अंसारी, जिलासचिव मंतोष जायसवाल, ज्ञानचंद गोंड़, तहसील अध्यक्ष गण एहतेशाम जाफर, विनय कुमार सिंह, मुन्ना कुमार राय, अब्दुल मजीद, श्रीजेश यादव, टीपू सुल्तान, गुड्डू निषाद, मो असलम, श्रीजेश यादव, सतीश सिंह, सौरव मणि, पवन शर्मा सहित एबीपीएसएस टीम ने बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking